{"_id":"67d5b797eefa91ab8e02c75e","slug":"there-was-heavy-lathi-charge-and-firing-on-holi-etah-news-c-163-1-eta1001-130992-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: होली पर खूब चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: होली पर खूब चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग
Sat, 15 Mar 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले भर में होली के दिन कई झगड़े हुए। इनमें जमकर लाठी-डंडे चले और कुछ जगह फायरिंग भी हो गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला सेवा निवासी मिथिलेश कुमारी ने बताया कि बेटा संदीप सिंह नौकरी करता है। होली पर छुट्टी लेकर आया हुआ है। शुक्रवार को सभी लोग मिलजुलकर होली खेल रहे थे। तभी गांव के ही लगभग 30 लोग घर में घुसकर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर ईंट-पत्थर फेंककर हम लोगों को घायल कर दिया और टिनशेड तोड़ दिया। शिकायत करने थाने में पहुंचे तो पुलिस ने नहीं सुनी। दूसरे पक्ष के कर्मवीर सिंह, अजय पाल सचिन व अन्य लोगों ने बताया कि संदीप ने गालीगलौज करने के बाद जान लेने की नीयत से सीधी फायरिंग कर दी। जिसके चलते हम लोग बाल-बाल बचे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही पक्षों के मध्य पूर्व से चली आ रही रंजिश के चलते विवाद हुआ है। लड़ाई झगड़े का वीडियो भी प्राप्त हुआ है जिसमें युवक लोगों के ऊपर सीधा फायर करता दिखाई दे रहा है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी।