फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was a huge rise in the temperature since morning, the heat waves made everyone miserable.

Etah News: सुबह से ही तापमान में रहा भारी उछाल, लू की लपटों ने किया बेहाल

Sun, 19 May 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
There was a huge rise in the temperature since morning, the heat waves made everyone miserable.
एटा। मई माह में गर्मी लोगों के होश उड़ा रही है। शनिवार को सुबह 10 बजे से ही तापमान में भारी उछाल आ गया। वहीं दोपहर में लू ने बुरा हाल कर दिया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही भीषण गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा था। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, तापमान भी बढ़ता चला गया। सुबह 10 बजे तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में करीब 2 बजे तक 46 डिग्री सेल्सियस हो गया। तेज धूप और लू ने लोगों के बदन झुलसाने का काम किया। उनका सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। बाहर निकलने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गाें तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाएं एवं युवतियां चेहरों को ढककर और छतरी का सहारा लेकर निकलीं। तो पुरुष सिर व चेहरे को अंगौछे से बांधकर निकल रहे थे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भीषण गर्मी पड़ी है। एटा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरा सप्ताह तापमान में कोई खास कमी आने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचने के उपाय करते रहने चाहिए। लापरवाही नहीं बरतें, जान को जोखिम भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बादलों से नहीं मिली राहत
दोपहर 1 बजे के बाद आसमान में कुछ देर के लिए हल्के बादल छाए। धूप गई तो आंखों में इसकी चुभन जरूर कम हुई, लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं आई। लू और झुलसाने वाली स्थिति लगातार बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed