फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was a fight to get the form made due to crowd in OPD

Etah News: ओपीडी में भीड़ के कारण पर्चा बनवाने के लिए रही मारामारी

Wed, 26 Feb 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
There was a fight to get the form made due to crowd in OPD
मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन।
एटा। इन दिनाें मौसम में बदलाव हो रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भीड़ ऐसी थी कि दोनों काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन गेट के बाहर तक आ गई। भीड़ अधिक होने के कारण काउंटर पर पर्चे बनवाने के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन


बदलते मौसम में लोग खांसी, जुकाम व बुखार सहित पेट दर्द व त्वचा रोग से ग्रसित हो रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में सुबह 8 बजे से ही मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग गए थे। पर्चा काउंटर खुला और मरीजों के पर्चा बनना शुरू हुए। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया काउंटर पर मरीजों की भीड़ बढ़ती गई। यहां दोपहर 12 बजे दोनों काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन गेट के बाहर तक आ गई थी। इस दौरान यहां 2050 मरीजों के पर्चे बने। मरीजों को यहां एक घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ा। तब उनका पर्चा बन पाया।
विज्ञापन

सकीट से आई राजवती ने बताया कि एक घंटा लाइन में लगकर पर्चा बनवाया। डॉक्टर को दिखाने गए वहां भी लाइन लगानी पड़ी। अब दवा के लिए 15 मिनट से लाइन में खड़े हैं। बुखार के कारण परेशान हैं। रैवाड़ी मोहल्ले से आए राजकिशोर बोले यहां पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक को दिखाने व जांच कराने सहित दवा लेने तक के लिए लाइन लगानी पड़ती है। दो घंटे तो आए हुए हो गए, लेकिन दवा अभी तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सांस उखड़ रही है। धुमरी से आए रामपाल ने बताया बेटे को बुखार आ रहा था। पर्चा काउंटर पर भीड़ मिली जैसे तैसे पर्चा बनवाया। चिकित्सक को दिखाया उन्होंने जांच को लिख दिया। खून का सैंपल देने के लिए भी लाइन लगानी पड़ी। अब रिपोर्ट के इंतजार में है। मेडिसिन विभाग में 485 मरीज पहुंचे। चिकित्सकाें ने बताया कि वायरल बुखार के साथ पेट दर्द व खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed