{"_id":"693daf966945844c770cdd95","slug":"there-is-traffic-jam-due-to-culvert-construction-etah-news-c-163-1-eta1003-143298-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिया निर्माण से लग रहा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिया निर्माण से लग रहा है जाम
Sat, 13 Dec 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज के नगला पड़ाव पुलिया पर काम के चलते जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
अलीगंज। कस्बे के नगला पड़ाव की क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्य चलने से शनिवार को यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई।
आवागमन बाधित होने से निर्माणाधीन पुलिया के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोनों तरफ करीब 500 मीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। बेतरतीबी से वाहन खड़े होने पर चार पहिया वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहन भी जाम में फंस गए।
जाम में फंसने पर लोगों को झुंझलाते देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को एक-एक कर निकालवाया। इसके बाद भी यहां बार-बार जाम की समस्या बनी रही।