फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There is a danger of accident due to dangling high tension line.

Etah News: झूल रही हाईटेंशन लाइन हादसे का रहता है खतरा

Wed, 05 Feb 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
There is a danger of accident due to dangling high tension line.
कस्बा राजा का रामपुर में झूलते हाईटेंशन लाइन के तार। - फोटो : कस्बा राजा का रामपुर में झूलते हाईटेंशन लाइन के तार।
राजा का रामपुर। बिल्सड़ पुवायां के वीरपुर मार्ग पर 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन झूल रही है। लाइन काफी नीचे है, इससे हादसे की संभावना बनी रहती है। जबकि यहां से बड़ी संख्या में प्रतिदिन विद्यार्थी सहित अन्य लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन


गांव बिल्सड़ पुवायां के वीरपुर मार्ग पर एक विद्यालय है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आना जाना रहता है। इसके अलावा गांव के लोगों का भी वहां से निकलना रहता है। पूर्व में वहां करंट की कई घटनाएं हुईं है, लेकिन लाइन को दुुरुस्त नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन इतनी नीचे है कि हाथ उठाकर उसको छुआ जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया डर के कारण कुछ लोगों ने उधर से निकलना भी बंद कर दिया है। वहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। मामले में एसडीओ अलीगंज विद्युत निगम अतुल कुमार ने बताया हाईटेंशन लाइन नीचे तक झूलने का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर लाइन पर काम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed