फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There are dentists in the medical college, no arrangements

मेडिकल कॉलेज में दंत चिकित्सक हैं, व्यवस्थाएं नहीं

Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
There are dentists in the medical college, no arrangements
एटा। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत तो कर दिया गया है, लेकिन यहां चिकित्सा सेवाओं की स्थिति नहीं सुधर रही। दंत रोग इकाई का भी यही हाल है। यहां चिकित्सक तो हैं पर मशीनों का टोटा बना हुआ है। दांत उखाड़ने तक की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते मरीजों को भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में निजी चिकित्सकों के पास जाकर उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड) विंग में दंत रोग इकाई को स्थापित किया गया है। यहां हर रोज करीब 50 मरीज दंत रोग के पहुंचते हैं। लेकिन मशीनें नहीं होने से कई मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है। अधिकांश मरीज ऐसे आते हैं इनके दांत निकालने और रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) की आवश्यकता होती है। चिकित्सक चाहते हुए भी मरीजों को सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

बोले-मरीज
दांत कई दिनों से हिल रहा है और दर्द से परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज में दांत निकलवाने के लिए आई थी। डॉक्टरों ने मशीन व अन्य यंत्र न होने की बात कहकर केवल दवा लिख दी है। - ओमवती देवी, वनगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

दांत में ठंडा-गर्म पानी लगने से परेशान हूं। डॉक्टरों को दिखाया तो आरसीटी कराने की बात कही, लेकिन मशीन न होने से लौटना पड़ रहा है, निजी चिकित्सक से उपचार लेना पड़ेगा। -सुधीर कुमार, पीपल अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed