{"_id":"588f88cf4f1c1b3c3de81463","slug":"then-the-weather-changed-stretched-blanket-of-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला मौसम, तनी कोहरे की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला मौसम, तनी कोहरे की चादर
Amar Ujala
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन पहले हुई बारिश के बाद रविवार की रात फिर मौसम बदल गया। सोमवार की भोर कोहरे की चादर तनी रही। वहीं गलनभरी ठंड भी बढ़ गई है। शीतलहर, कोहरे के कारण पारा भी गिरा है। रात में पारा 9 और दिन में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया।
सोमवार की सुबह घने कोहरा के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। चालकों को फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय कोहरा, शीतलहर के कारण बढ़ी ठंड का असर जनजीवन पर भी पड़ा। लोग ठंड के कारण ठिठुरते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोग जहां गरम कपड़ों में रहे। वहीं लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। ठंड के कारण बाजारों में भी सुबह के समय भीड़ कम ही रही। सोम बाजार में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। इस बीच दोपहर सूरज निकला, लेकिन बादलों की लुका छिपी के कारण धूप बेअसर रही। डॉ विकास भारती का कहना है कि मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी मौसम में सामान्य होता है तो कभी बादल व बारिश। सोमवार को कोहरा हो गया, शीतलहर चलने से ठंडक रही। मौसम के इस बदलते मिजाज से सजग रहने की जरूरत है। लापरवाही से तबीयत खराब हो सकती है।
गेहूं की फसलों को होगा लाभ
कासगंज(ब्यूरो)। मौसम में बढ़ी ठंडक और तनी कोहरे की चादर को जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार सिंह गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद मानते हैं। कहा कि तीन दिन हुई बारिश से से फसलों की सिंचाई हो गई है। ठंड के कारण पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन
फोटो