{"_id":"6686ea3ad64a36d0e1031290","slug":"theft-of-rs-30-lakh-from-bank-officers-house-in-broad-daylight-etah-news-c-163-1-eta1001-119260-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बैंक अधिकारी के घर से दिन-दहाड़े 30 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बैंक अधिकारी के घर से दिन-दहाड़े 30 लाख की चोरी
Fri, 05 Jul 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को बैंक अधिकारी के घर चोर घुस आए। पति-पत्नी नौकरी पर और बच्चे स्कूल गए हुए थे। चोरों ने दिन-दहाड़े करीब 30 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
मूल रूप से गांव नगला पोखर थाना निधौली कलां निवासी धीरज बसुंधरा में आर्यावर्त बैंक में फील्ड ऑफीसर हैं। इनकी पत्नी सीमा यादव प्राथमिक विद्यालय डिला थाना कुसमरा जिला मैनपुरी में शिक्षामित्र हैं। धीरज ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह बच्चे स्कूल चले गए और लगभग 8 बजे पत्नी सीमा भी अपने विद्यालय के लिए निकल गईं। लगभग 9 बजे मैं बैंक चला गया।
जाते समय मैंने घर के सभी दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर दिए थे। उसके बाद घर के मुख्य दरवाजे को लॉक करके गया था। दोपहर लगभग 12.50 बजे मेरी दोनों बेटियां यशी व किंशू स्कूल से लौटीं। घर का दरवाजा खोलकर अंदर आकर देखा तो जीने और कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अलमारी व लॉकर खुला पड़ा था। कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह देखकर दोनों बेटियों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बच्चों से फोन नंबर लेकर मुझे जानकारी दी। जिसके बाद मैं घर पहुंचा घर की हालत देखकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। घर की अलमारी में रखे हुए लगभग 30 लाख रुपये के गहने और 60 हजार रुपये की नकदी गायब थी। 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने घटना स्थल की जांच की। वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, जो कि जांच पड़ताल कर रही है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि यह लोग पड़ोसी को चाबी देकर गए थे। बच्चे आए तो ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों से चाबी लेकर उन्होंने दरवाजा खोला था। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुख्य दरवाजा बाहर से और जीना अंदर से बंद तो कैसे घुसे चोर
धीरज ने बताया कि सबसे बाद में घर से वही गया था। जाते समय जीने का दरवाजा अंदर से बंद किया था और मुख्य दरवाजा अच्छी तरह लॉक किया था। इसके बाद अपने एक पड़ोसी को चाबी देकर गया था। आशंका जताई कि हो सकता है मेरे जाने से पहले घर के दूसरे दरवाजे से कोई घुसकर बाथरूम या किसी और जगह छिप गया होगा। हमारे जाने के बाद उसने जीने का दरवाजा खोलकर अपने अन्य साथियों को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया हो।