{"_id":"6943ee8c53415cd9c401c789","slug":"theft-incident-from-power-substation-captured-on-cctv-camera-etah-news-c-163-1-eta1003-143516-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्युत उपकेंद्र से हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्युत उपकेंद्र से हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। विद्युत उपकेंद्र के निरीक्षण में लाखों रुपये मूल्य की विद्युत सामग्री चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता लगा कि चोरी की घटना एक सप्ताह पहले की है। जेई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली में दी तहरीर में जेई सुंदर सिंह ने बताया बुधवार को उन्होंने अलीगंज देहात विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एबीसी केबल का 500 मीटर का बंडल, 100 मीटर रैवेट तथा 150 मीटर का एक अन्य एबीसी केबल का बंडल लापता था। लाखों रुपये की सामग्री न देख वह दंग रह गए।
कर्मचारियों से जानकारी करते हुए उन्होंने विद्युत उपकेंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें 11 दिसंबर की रात करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच में एक संदिग्ध लोडर वाहन खड़ा दिखा, जो निगम से संबंधित नहीं है। माना जा रहा है चोर इसी वाहन से बिजली का सामान चोरी करके ले गए हैं। संवाद