फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Theft by cutting the wall of general store

Etah News: जनरल स्टोर की दीवार काटकर चोरी

Sun, 02 Feb 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Theft by cutting the wall of general store
जलेसर। नगर के आगरा चौराहा के पास हाथरस बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में शनिवार की रात दीवार काटकर चोरी कर ली गई। रविवार को पड़ोसियों से दुकान मालिक को सूचना मिली। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पहले भी इस दुकान से चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

राजेश कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला प्रेमनगर ने बताया कि हाथरस बस स्टैंड के पास गल्ला, पशु आहार, खाद्य सामग्री आदि की उनकी दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर आटा के 25 व 10 किलो के लगभग 20 पैकेट, 30-50 किलो सरसों का तेल सहित अन्य सामान के साथ गल्ले में रखे 2000 रुपये चोरी कर लिए। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने दीवार कटे होने की सूचना दी। वहां पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान से 100 मीटर की दूरी पर एक खेत में चोरी की गई कुछ सामग्री पाई गई।
विज्ञापन

राजेश गुप्ता ने संवाद को बताया कि हाथरस बस स्टैंड की बसों को दुकान के आगे खड़ा कर दिया जाता है। जिससे दुकानें छिप जाती हैं। इसी कारण दुकान में पूर्व में भी 6-7 बार चोरी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान दुकान के पीछे खेत में मिला है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed