{"_id":"66d894d7fbc24a8c36002f55","slug":"theft-accused-escaped-from-police-custody-caught-from-kinaudi-bypass-after-2-hours-etah-news-c-163-1-sagr1016-122318-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस अभिरक्षा से भागा चोरी का आरोपी , 2 घंटे बाद किनौड़ी बाईपास से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस अभिरक्षा से भागा चोरी का आरोपी , 2 घंटे बाद किनौड़ी बाईपास से पकड़ा
Wed, 04 Sep 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे में पुलिस अभिरक्षा से एक चोरी का आरोपी भाग गया। पुलिस स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए उसे सीएचसी लाई थी। करीब दो घंटे बाद उसे पकड़ लिया गया। इससे पहले पुलिस की सांसें पल-पल तेज होती रहीं।
थाना अलीगंज से चोरी के आरोपी मोहल्ला छेदालाल गौड निवासी मेजर का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए आरक्षी लवनीश और विनोद बुधवार को सीएचसी अलीगंज लेकर आए। यहां परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकला। पहले तो आरक्षी अस्पताल परिसर में उसको ढूंढते रहे। जब नहीं मिला तो सूचना थाने पर दी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार भी पुलिस बल के साथ आरोपी की तलाश में जुट गए। करीब 2 घंटे के बाद आरोपी को किनौड़ी बाईपास से गिरफ्त में ले लिया।