{"_id":"6a21bd4343823991ff0cf722","slug":"the-youth-take-the-reins-of-nature-etah-news-c-163-1-eta1013-151554-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: युवाओं ने संभाली प्रकृति की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: युवाओं ने संभाली प्रकृति की डोर
Thu, 04 Jun 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गुरुकुल में पौधरोपण करवाते ग्रीन कल्चर फाउंडेशन के सदस्य। संवाद
एटा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शहर के युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास आज मिसाल बन चुके हैं। एटा के 20 से अधिक ऊर्जावान युवाओं की एक टोली पर्यावरण को बचाने के लिए धरातल पर सार्थक पहल कर रही है।
इन युवाओं ने मिलकर ग्रीन कल्चर फाउंडेशन की स्थापना की है, जिसके माध्यम से वे पिछले दो वर्षों से लगातार पौधरोपण, गौरैया (पक्षी) व गोवंश संरक्षण और जल संवर्धन के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही समाज को सिंगल-यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए वे कपड़े के थैले भी बांट रहे हैं।
शहर के युवा दर्पण भारद्वाज, अंकित उपाध्याय, वैभव, कीर्ति वसु पाराशर और शोभित वार्ष्णेय समेत कई साथियों ने इस मुहिम को शुरू किया है। दर्पण भारद्वाज ने बताया कि फाउंडेशन के माध्यम से वे सिर्फ पौधे लगाते ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए स्थानीय निवासियों की जवाबदेही भी तय करते हैं। युवाओं की यह टोली अब तक 1,000 से अधिक पौधे लगा चुकी है।
विज्ञापन
ये युवा निभा रहे हैं मुख्य भूमिका : इस भगीरथ प्रयास को सफल बनाने में वैभव यादव, अभिनव मिश्रा, चंदन शर्मा, शोभित वार्ष्णेय, अभिषेक शर्मा, हरी प्रसाद, हिमांशु वार्ष्णेय, निशांत, अजीम, कृष्णा उपाध्याय, आशीष दुबे, मीनेश, डॉ. आदर्श गुप्ता, ब्रजेश, प्रफुल्ल, शिवांक, ऋषभ, अमोल और अनुज राठौड़ पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान दे रहे हैं।