{"_id":"6984e3861a26f7507c0214ba","slug":"the-youth-alleged-that-he-was-beaten-and-robbed-etah-news-c-163-1-sagr1016-145924-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिल्ली जा रहे युवक ने लगाया पीटकर लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिल्ली जा रहे युवक ने लगाया पीटकर लूटने का आरोप
Fri, 06 Feb 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता घायल युवक का उपचार। संवाद
एटा। नौकरी के लिए दिल्ली जा रहे युवक ने अज्ञात लोगों पर पीटकर लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। यहां उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव दौलतपुर चिर्रा थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद निवासी अवधेश ने बताया कि 5 भाइयों में दूसरे नंबर का है। कुछ परिजन व गांव के लोग दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। उनके बुलाने पर ही बुधवार को घर से निकला था। रोडवेज के माध्यम से एटा बस स्टैंड पहुंचा। यहां 7-8 लड़के मिले और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं कपड़े व अन्य दस्तावेज से भरा हुआ बैग ले गए। इसके अलावा मोबाइल फोन, जेब में रखे 500 व पर्स में रखे 1500 रुपये भी लूट ले गए। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचेतावस्था में मरा समझकर छोड़ गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। परिजन को भी जानकारी दे दी गई है, वह भी आ रहे हैं।