{"_id":"66d396d85822c425380f5e84","slug":"the-young-man-was-staring-at-the-sleeping-woman-report-etah-news-c-163-1-eta1001-122124-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सोती महिला को एकटक देख रहा था युवक, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सोती महिला को एकटक देख रहा था युवक, रिपोर्ट
Sun, 01 Sep 2024 03:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाने में महिला उत्पीड़न संबंधी मामला लिखवाया गया है। आरोप है कि युवक सोती हुई महिला को टकटकी लगाकर देख रहा था। इस अपराध में उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महिला ने बताया कि रोज की तरह वह शुक्रवार रात घर की छत पर ननद के साथ सो रही थी। रात में ननद मेरे पास से उठकर कमरे में सोने चली गई और मैं अकेली ही सो रही थी। रात लगभग 3 बजे सुरेश मेरे चचेरे ससुर के मकान की सीढि़यों से छत पर आ गया। पास में खाली पड़ी चारपाई पर बैठ गया और टकटकी लगाकर मुझे देखने लगा। अचानक से मेरी आंख खुली तो सामने उसको बैठा देखकर मैं डर गई। जब मैं चिल्लाने लगी तो सुरेश दूसरी छत से कूदकर भाग गया। सारी बात अपने जेठ को बताई तो उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। लेकिन तब तक आरोपी अपने घर से भाग चुका था। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि महिला के घर में युवक घुसा था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।