{"_id":"6829c7164f474e683004c794","slug":"the-young-man-died-due-to-electric-shock-while-repairing-a-fan-etah-news-c-163-1-sagr1016-133700-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पंखा सही करते समय करंट लगने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पंखा सही करते समय करंट लगने से हुई थी युवक की मौत
Sun, 18 May 2025 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 18 May 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना निधौली कलां के गांव मोहब्बतपुर में 6 मई को एक युवक की मौत हुई थी। परिजन का आरोप था कि घर के बाहर विद्युत खंभे में करंट आने से यह हादसा हुआ। विद्युत निगम ने जांच कर बताया है कि घर में ही पंखा सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत हुई थी।
गांव निवासी कांता प्रसाद के पुत्र धर्मवीर सिंह की मौत हुई थी। हादसे के बाद परिजन ने आरोप लगाया था कि रात के समय वह लघुशंका के लिए घर के बाहर की ओर गया था। वहां लगे खंभे में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में आने से धर्मवीर की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद विद्युत निगम ने जांच कराई।
संबंधित जेई और एसडीओ की जांच में बताया गया है कि टीम गांव में गई तो किसी खंभ में करंट आता नहीं मिला। 6 मई की रात धर्मवीर अपने घर में पंखा सही कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हुई थी। परिजन ने मुआवजा पाने के लिए खंभे से करंट लगने की गलत सूचना दी थी। अधिशासी अभियंता वैभव आनंद ने बताया कि जेई और एसडीओ की जांच आख्या के अनुसार खंभे में करंट की वजह से हादसा होना नहीं पाया गया। इसके आधार पर प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है।