फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Etah News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
एटा। गांव खड़ौआ में मंगलवार की देर रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

थाना बागवाला के गांव खड़ौआ निवासी लीलाधर ने बताया कि मंगलवार की देर शाम बेटे रजत (19) की किसी बात के कारण घर पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद आया और कमरे में चला गया। परिजन को लगा कि सोने गया है। जब काफी देर बाद कमरे से कुछ सामान गिरने की आवाज आई तो परिजन ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का नजारा देखते ही पैरों तले जमीन खिसक गई।

युवक पंखे के कुंदे से फंदा लगाकर लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा और लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचा। यहां चिकित्सक ने रजत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। थाना बागवाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्रकार की किसी घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है। कोई शिकायत मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed