{"_id":"2678a4384c9e8ddc39c09295fff2c00a","slug":"the-young-man-attempted-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
वर्मा नगर कालोनी में गुरुवार को एक व्यक्ति ने गृह क्लेश से तंग आकर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिवारीजनों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है।
वर्मा नगर कालोनी निवासी भूरे गोस्वामी (32 ) मजदूरी कर परिवार पालता है। पड़ोसियों ने बताया कि शराब पीने की लत के कारण उसका आए दिन परिवारीजनों से झगड़ा होता है। गुरुवार को भी भूरे की पत्नी और परिवारीजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद भूरे ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया है।