फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The work of solid waste management plant could not be completed

Etah News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम नहीं हो सका पूरा

Fri, 30 Dec 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
The work of solid waste management plant could not be completed
एटा। नगर पालिका परिषद की ओर से सकीट रोड स्थित सकतपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट संचालित किया जाना था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी इसका काम पूरा नहीं हो सका है। सकीट रोड स्थित सकतपुर गांव में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण पिछले छह माह से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है इसकी वजह से शहर के कूड़े का निस्तारण तक नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट का निर्माण करीब 5.58 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। सीएनडीएस ने मई माह में इसका निर्माण कार्य करीब 5 हेक्टेयर भूमि पर शुरू किया था। शासन से पहली किस्त के रूप में 2.79 करोड़ रुपये निर्माण के लिए दिए गए इसमें मशीन शेड, कंपोस्ट पेड कवर्ड, कंपोस्ट पेड अनकवर्ड, टिकिंग एरिया, प्री प्रोसेसिंग आदि का काम किया गया। वर्तमान में करीब 58 फीसदी काम हो चुका है।
विज्ञापन

दूसरी किस्त मिलने के बाद काम होगा शुरू
सीएनडीएस के स्थानिक अभियंता मोहित वर्मा ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पहली किस्त के रुप में दी गई धनराशि से करीब 58 फीसदी काम करा दिया गया है। जिसका उपभोग प्रमाणपत्र भेज दिया गया है लेकिन शासन से अभी तक दूसरी किस्त न मिलने की वजह से कार्य लटका हुआ है। दूसरी किस्त के रूप में करीब 2.79 करोड़ रुपये की धनराशि मिलना बाकी है। जिसे मिलते ही दो माह के अंदर कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed