{"_id":"6892429ff26cb3aef60f7d57","slug":"the-women-who-came-to-get-fertilizer-had-a-quarrel-with-the-secretary-etah-news-c-163-1-eta1003-137290-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खाद लेने आई महिलाओं की सचिव से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खाद लेने आई महिलाओं की सचिव से नोकझोंक
Tue, 05 Aug 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
निधौली कलां। खाद लेने के लिए किसान और महिलाएं मंगलवर सुबह से सहकारी समिति पर आ गए। इस दौरान महिलाओं की सचिव से नोकझोंक हो गई।
धान की रोपाई, बाजरा एवं मक्का की बुवाई के लिए किसानों को खाद की जरूरत है। इसके लिए किसान सहकारी समिति के कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे। खाद आने की जानकारी पर किसान मंगलवार सुबह से पहुंच गए। लंबी लाइन को देख समिति सचिव भी परेशान थे। क्योंकि खाद की मात्र 300 बोरी वितरण के लिए मिली थीं।
सभी किसानों को खाद उपलब्ध हो सके इसलिए खतौनी के हिसाब से वितरण किया गया। वितरण को लेकर महिलाओं की सचिव से नोक-झोंक हो गई। सचिव राकेश यादव ने बताया कि मांग के सापेक्ष खाद की बोरियां काफी कम हैं। फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि सभी किसानों को खाद मिले।