फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The woman died due to hanging, case filed against five people including her husband

Etah News: फंदा लगने से हुई थी महिला की मौत, पति सहित पांच के खिलाफ केस

Mon, 17 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The woman died due to hanging, case filed against five people including her husband
एटा। थाना निधौली कलां के गांव मोहब्बतपुर में 15 मार्च की देर शाम घर से लगभग 800 मीटर दूर महिला का शव मिला था। मृतका की मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना बताया गया है।
विज्ञापन

गांव महाराजपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी अमरपाल सिंह ने बताया कि पुत्री रिंकी का विवाह 2019 में गांव मोहब्बतपुर निवासी योगेश कुमार के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देते हुए बेटी को विदा किया था। मगर कुछ समय बाद ही दामाद योगेश, उसकी बहन गीता व रत्नेश, बहनोई अनिल और प्रदीप अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर रिंकी को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दहेज में भैंस और बुलेट बाइक की मांग की जाती थी।
विज्ञापन

बताया कि कई बार मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी की गई लेकिन, लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 15 मार्च को बेटी को गला दबाकर मार दिया और शव को घर से 800 मीटर दूर फेंक कर फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिंकी की मौत फंदा लगने से होना सामने आया है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed