{"_id":"6a98630b8033fb7fb70c6873","slug":"the-woman-along-with-her-brother-in-law-had-murdered-her-lover-etah-news-c-163-1-eta1014-155985-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला ने देवर के साथ मिल कर की थी प्रेमी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला ने देवर के साथ मिल कर की थी प्रेमी की हत्या
Wed, 02 Sep 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। नयागांव क्षेत्र से करीब दो साल पहले लापता हुए 22 वर्षीय पवन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने देवर ताराचंद के साथ मिलकर पवन की हत्या करने की बात स्वीकार की है। घटना के कुछ दिन बाद ताराचंद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
नगला तारा निवासी नंदराम का बेटा पवन 25 अप्रैल 2024 की शाम करीब पांच बजे सराय अगहत बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन ने तीन मई को नयागांव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 28 नवंबर 2024 को पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कोतवाली देहात क्षेत्र के जाबड़ा नहर में पूर्व में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर शव से जुड़े फोटो, कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित रखे गए थे। पुलिस ने शव के टैटू, दाहिने हाथ में बंधे कलावे, कपड़ों और सैंडिल समेत अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर परिजन से शिनाख्त कराई। नंदराम और उसके परिजन ने शव की पहचान पवन के रूप में की।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में ताराचंद के साथ मिलकर पवन की हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना नयागांव प्रभारी राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनिंद्र कुमार, आरक्षी विशाल चौधरी, राघवेंद्र कुमार और महिला आरक्षी सृष्टि चौधरी शामिल रहे।