फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The weather remained clear on the fifth day as well, but farmers are worried due to the frost warning.

Etah News: पांचवें दिन भी मौसम साफ, पाले की चेतावनी से किसान चिंतित

Tue, 13 Jan 2026 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 Jan 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The weather remained clear on the fifth day as well, but farmers are worried due to the frost warning.
मंगलवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के पास मैदान में क्रिकेट खेलते बच्चे। संवाद
एटा। पांच दिनों से मौसम का मिजाज खुशनुमा है। मंगलवार को भी आसमान साफ रहा और धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। बाजारों, चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में दिन चढ़ते ही रौनक रही। उधर मौसम विभाग द्वारा जारी की गई पाला पड़ने की चेतावनी से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में पाले पड़ने की आशंका है। रात और सुबह के समय तापमान तेजी से नीचे आने की संभावना है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों पर असर पड़ सकता है। गांव श्रीकरा, नंदगांव, नगला सैमरा, नगला समल सहित आसपास के क्षेत्रों में मटर की खेती अधिक होती है। वहीं अवागढ़, जलेसर, सकीट क्षेत्र में आलू की फसल होती है जिस पर हल्का पाला भी नुकसान पहुंचाता है। सकीट निवासी किसान भावुक राजपूत ने बताया कि रविवार को पड़े पाले की वजह से मटर की पत्तियां मुरझा गई हैं। अभी फसलें बढ़वार पर हैं। पाला पड़ गया तो बड़ी हानि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed