फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The violent bull that killed an old man was caught.

Etah News: वृद्ध की जान लेने वाले हिंसक सांड़ को पकड़ा

Thu, 28 May 2026 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The violent bull that killed an old man was caught.
राजा का रामपुर। गांव चंदनपुर में वृद्ध प्रहलाद की जान लेने वाले हिंसक सांड़ को पशुपालन विभाग पकड़ लिया है। हिंसक सांड़ के पकड़े जाने पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। बुधवार की देर रात तक चले रेस्क्यू के बाद सांड़ को गोशाला पहुंचाया गया।
विज्ञापन


प्रहलाद (65) रविवार को खेत पर मक्का की रखवाली कर रहे थे। पड़ोस के खेत में किसान रमेश अपने खेत पर थे, तभी हिंसक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। रमेश को बचाने का प्रयास करते हुए प्रहलाद ने बल्लम से सांड़ पर हमला किया। इस पर गुस्साए सांड़ ने प्रहलाद पर हमला करते हुए उनको जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल सांड़ को भगाकर प्रहलाद को बचाया। गंभीर हालत में प्रहलाद को आगरा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव और पड़ोसी गांव के लोग सांड़ को लेकर खासे भयभीत थे। घटना की जानकारी पर पशु चिकित्सक गौरव तेवतिया ने टीम के साथ गांव पहुंचकर सांड़ को पकड़कर गोशाला पहुंचाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed