{"_id":"efe7cb167d12bea2161391c6926bd7d5","slug":"the-trainees-employment-oriented-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षणार्थियों को दी रोजगार परक जानकारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षणार्थियों को दी रोजगार परक जानकारियां
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित आईटीआई पर बुधवार को विश्व युवा कौशल विकास दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। युवाओं को कौशल विकास मिशन के तहत हुनरमंद बनने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी रमेश यादव ने किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्वागत गीत के साथ शुरूआत की। प्रभारी डीएम साहब सिंह ने कि युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए उन्हें हुनरमंद करना बहुत आवश्यक है। जिले में औद्योगिक क्षेत्र का अभाव है, लेकिन यहां के युवा कौशल विकास मिशन के तहत हुनरमंद होकर दूसरे जिलों में जाकर अपना हुनर दिखा सकते हैं। मिशन के एमआईएस प्रबंधक सरल यादव ने कौशल विकास मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको उस क्षेत्र की सभी जानकारियां होना बहुत आवश्यक है। इससे पहले आईटीआई प्रधानाचार्य शिव बालकराम द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को एससी जैन, वीएस परिहार आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर एसडी शर्मा, शीषराम कर्णवाल, नरवेश सिंह, सुभाषचंद्र व्यास, पंकज चतुर्वेदी, नवनीत दीक्षित, खेतपाल सिंह, छोटेलाल, नंदकिशोर, गजेंद्र सिंह, रोहित मिश्रा, चंदकिशोर, वीपी सिंह, प्रदीप भामाशाह आदि लोग मौजूद थे।