फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The temperature dropped rain

बारिश से तापमान गिरा

Tue, 01 Dec 2015 05:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 01 Dec 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped rain
मंगलवार को सुबह से छाए हुए बादल हुए थे। दोपहर के बाद हुई बारिश से तापमान कम हो गया। जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। बाजारों में भी कीचड़ के हालात हो गए। लोग बारिश से बचाव के लिए इधर उधर छिप गए। किसानों का कहना है कि बारिश से बुवाई प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


सुबह से ही मौसम का रुख बदला हुआ था। आसमान में बादल छाए थे। दोपहर के बाद बिजली की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। बारिश होते ही बाजारों में मौजूद लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों के बाहर लगे टीन शेड एवं त्रिपाल आदि के नीचे रुक गए। बारिश कम होने के बाद ही वे अपने वहां गए। सड़कों पर बारिश के चलते फिसलन हो गई। तेज बारिश और हवाओं के चलते तापमान में भी कमी आईं। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहा। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में कमी होने से लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ। वहीं बारिश के साथ चल रहीं हवाएं ठंडक और बढ़ा रहीं थीं। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन


वहीं इस बारिश से किसान की खेती बाड़ी भी प्रभावित हुई। इन दिनों गेंहू की बुवाई चल रही हैं। जिसके लिए किसानों ने खेतों को परवेट कर तैयार किया हैं। बारिश होने से तैयार खेतों में जरुरत से अधिक नमी हो गईं। किसान वीरी सिंह कहना है कि यदि और अधिक बारिश हुई तो गेंहू की बुवाई कुछ दिन रुक कर मौसम के साफ होने पर होगी। जिन खेतों में बुवाई हो चुकी हैं और गेंहू उग आए हैं, उन्हें भी रिमझिम बारिश से लाभ होगा। इसके अतिरिक्त आलू, लहसुन व सरसों की फसल के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed