{"_id":"b6a2590d66a2555d65c5ac9b413d68c1","slug":"the-temperature-dropped-3-8-degrees-came-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान और गिरा, 3.8 डिग्री पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान और गिरा, 3.8 डिग्री पर आया
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का कहर जारी है। तीन दिन से लगातार पड़ रहे घने कोहरे व बादल छाने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने और कोहरा पड़ने से लोग बेहाल नजर आए। बाजार भी देर से खुले। शीतलहर के बाद भी जिले के स्कूल खुल रहे हैं। ठंड में कंपकंपाते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। तापमान भी और गिर गया। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण वाहन भी दिन में लाइट जलाकर रेंगते हुए चले।
शनिवार को पूरे दिन धूप न निकलने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। लगातार पड़ रही ठंड से लोग सिहर उठे। तीन दिन पूर्व हुई बारिश ने तो मौसम का मिजाज बिलकुल उलटकर रख दिया है। सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोगों को इन दिनों सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। ऊपर से घने कोहरे की चादर ने वाहनों की रफ्तार भी कम कर दी है। दूसरी ओर लोग कोहरे में दुर्घटना के डर से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं।
अलाव के सहारे बैठ कर ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। सर्दी का असर अब शहर के बाजारों में दिखने लगा है। पहले शहर के बाजार सुबह 10 बजे तक गुलजार दिखते थे। अब दोपहर तक सूने पड़े रहते हैं। व्यापारियों की मानें तो सर्दी के चलते गांव देहात से आने वाले ग्राहक कम आ रहे हैं। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
आलू किसानों की चिंता बढ़ी
एटा। लगातार बढ़ रही सर्दी और गिर रहे तापमान से अब आलू किसान चिंतित होने लगा है। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी वीके शर्मा की मानें तो लगातार तापमान के गिरने से आलू में झुलसा रोग आ सकता है। यह आलू की पैदावार को प्रभावित करता है।