फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The team did not find any doctor in the nursing home, gave notice

Etah News: नर्सिंग होम में टीम को नहीं मिला कोई चिकित्सक, दिया नोटिस

Sat, 14 Dec 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 14 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
The team did not find any doctor in the nursing home, gave notice
एटा। जिले में ऐसे तमाम नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालित हैं जहां पंजीकरण तो चिकित्सक के नाम है, लेकिन वह बैठते नहीं हैं। शुक्रवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम जलेसर में एक नर्सिंग होम में जांच करने गई। टीम को वहां चिकित्सक सहित पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। टीम ने संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


झोलाछाप टीम के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर सिटी हॉस्पिटल जलेसर की शिकायत मिली थी। शुक्रवार की देर शाम को जांच करने गए थे। जहां नर्सिंग होम में चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा पैरामेडिकल कर्मी भी नहीं थे। नर्सिंग होम का पंजीकरण था। संचालक ने चिकित्सक का बाहर किसी कार्य से जाना बताया। इसको लेकर उसे नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहर में भी ऐसे नर्सिंग होम व क्लीनिक बड़ी संख्या में संचालित है जहां चिकित्सक नहीं बैठते हैं। जबकि पंजीकरण चिकित्सकों के नाम पर हो जाता है। नर्सिंग होम और क्लीनिक को दूसरे ही लोग संचालित करते हैं। स्वास्थ्य टीम नोटिस देती है, इसके बाद चिकित्सक पहुंच जाते है और बाहर होने की बात कहते हैं। इसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed