फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The team collected samples of insecticides from four establishments

टीम ने चार प्रतिष्ठानों से भरे कीटनाशक दवाओं के सैंपल

Fri, 08 Oct 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
The team collected samples of insecticides from four establishments
कृषि निदेशक कृषि रक्षा अलीगढ़ मंडल राजेश कुमार बाजरा की फसल का सर्वेक्षण करते हुए। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा अलीगढ़ मंडल के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को जिले में बाजरा की फसल का सर्वेक्षण किया। इस दौरान फसल में न्यूनतम स्तर पर रोग मिला। वहीं टीम ने निजी खाद बीज व कीटनाशक की चार दुकानों पर जाकर कीटनाशक की जांच के लिए सैंपल लिए।
विज्ञापन

बाजरा की फसल के सर्वेक्षण में टीम का अधिकांश फोकस रोग को लेकर था। सर्वेक्षण में यहां न्यूनतम स्तर पर बाजरा की फसल में गिडार पाई गई। उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा अलीगढ़ मंडल राजेश कुमार के साथ प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी एवं सीनियर प्लांट प्रोटेक्शन असि स्टेंट और जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज कुमार की टीम ने सभी आठों ब्लॉक में जाकर बाजरा की फसल का सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने एक मीटर व्यास के क्षेत्रफल में खड़ी बाजरा की फसल की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही अलीगढ़ से आई टीम ने अलीगंज रोड स्थित चार निजी प्रतिष्ठानों से कीटनाशक दवा के सैंपल गुणवत्ता परखने के लिए जांच को भेजे हैं। उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा राजेश कुमार ने बताया कि कन्हैया ट्रेडिंग कंपनी, ओम पैरीसाइट्स व सीड, एग्रो बीज एजेंसी और शिकोहाबाद रोड स्थित बासुदेव फर्टिलाइजर से एक-एक कीटनाशक दवा का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed