{"_id":"67d70ea260311fd8b10fcfac","slug":"the-sword-of-action-hangs-over-the-jailor-etah-news-c-163-1-sagr1016-131010-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जेलर पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जेलर पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Sun, 16 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। पहले आवास पर महिला का हंगामा और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। अब महिला ने जेलर पर केस भी दर्ज करा दिया है। आरोप भी यौन शोषण और गर्भपात कराने के हैं। स्थानीय जेल प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। ऐसे में जेलर पर विभागीय कार्रवाई की भी तलवार लटक गई है।
एक महिला का जेलर से काफी समय से विवाद चल रहा है। उसने 10 फरवरी की शाम को जेलर के आवास पर पहुंचकर हंगामा काटा था। वीडियो वायरल कर उसने कहा था कि जिला कारागार में तैनात जेलर प्रदीप कश्यप ने उसका यौन शोषण किया है। इसके बाद महिला ने जेल अधीक्षक के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। विभागीय कार्रवाई होते न देख अब कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कोई नशीला पदार्थ खिलाकर जेलर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। गालीगलौज करते हुए पिटाई की।
इन गंभीर आरोपों के बीच अब जेलर का पद पर बना रहना मुश्किल होगा। स्थानीय तौर पर इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। कभी भी जेलर पर गाज गिर सकती है। साथ ही संगीन आरोपों के मामले में पुलिस भी गिरफ्तार कर सकती है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि जेलर पर एफआईआर दर्ज होने की बात संज्ञान में है। इसकी रिपोर्ट भेजकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जो निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।