फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The sun shone since morning and there was relief from the cold.

Etah News: सुबह से ही खिली धूप तो सर्दी से मिली राहत

Fri, 02 Feb 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
The sun shone since morning and there was relief from the cold.
एटा। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। बुजुर्गों ने घर से बाहर निकलकर धूप का आनंद लिया। बच्चे भी खूब खेलते दिखाई दिए। किसानों ने बताया कि इस धूप से फसलों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बरसात के बाद शुक्रवार को सुबह से ही अच्छी खासी धूप देखने को मिली। स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही अन्य लोगों ने भी धूप निकलने पर राहत महसूस की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही निकली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। यह धूप फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आलू, सरसों, मटर की फसल में लगने वाले रोग नहीं लगेंगे। इसके साथ ही गेहूं की फसल की भी वृद्धि अच्छी होगी।
विज्ञापन

--------------

बरसात के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली है। इस बार कड़ाके की ठंड ने सबको कंपा दिया। शुक्रवार को निकली धूप का बच्चों व बुजुर्गों सहित अन्य सभी लोगों ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार, छछैना
-------------
जनवरी में कोहरे के साथ ही बहुत ज्यादा सर्दी पड़ी। जिसकी वजह से आलू, मटर व सरसों की फसल प्रभावित हो रही थी। धूप निकलने से फसलों को भी फायदा होगा।
प्रवीन कुमार, सेंथरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed