फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The sun did not shine all day, and there will be no relief from fog for two days.

Etah News: दिन भर नहीं निकली धूप, अभी दो दिन तक कोहरे से राहत नहीं

Sun, 28 Dec 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The sun did not shine all day, and there will be no relief from fog for two days.
शहर के जीटी रोड पर रविवार शाम को छाए कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
एटा। जिले में रविवार को भी पूरे दिन कोहरा छाया रहा। लोगों को धूप के दर्शन तक नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़कने के साथ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम से छाया हुआ घना कोहरा रात में बढ़ता रहा। आधी रात के बाद यह कुछ हल्का होना शुरू हुआ। रविवार को लोग सुबह सोकर उठे तो उन्हें शनिवार की अपेक्षा कोहरा कम मिला। ऐसे में लोगों को धूप निकलने की उम्मीद हुई लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल छाने की वजह से धूप नहीं निकली वहीं हल्का कोहरा लगातार बना रहा। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार का अवकाश होने की वजह से लोग आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले। दिन का अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक लोगों को कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अच्छी बात यह है कि अभी बूंदाबांदी का अलर्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि फसल बड़ी है तो हल्का पानी लगाते रहें। छोटी फसल होने पर सल्फर का छिड़काव कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं को फायदा, आलू-सरसों की फसल को नुकसान

जिले में भीषण ठंड ने लोगों काे बेहाल कर रखा है। वहीं खेती पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है लेकिन सरसों और आलू की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। किसानों का मानना है कि अगर कोहरा इसी तरह पड़ता रहा तो आलू और सरसों की फसल को बहुत नुकसान हो सकता है।

ठंड में दिन भर कांपते रहे लोग
मिरहची। कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है। रविवार को दोपहर में भी धूप न निकलने से लोग पूरे दिन ठंड से कांपते रहे। क्षेत्र में कोहरा के साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे गलन बढ़ गई और लोग घरों से निकलने में कतराते रहे। भीषण ठंड ने जानवरों काे भी बेहाल कर रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed