{"_id":"57472ead4f1c1b2f2d6920e0","slug":"the-state-government-will-make-the-bsp-development-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सरकार बनाकर बसपा करेगी विकास: सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सरकार बनाकर बसपा करेगी विकास: सिंह
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार बनाकर बसपा करेगी विकास: सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बसपा अपने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लक्ष्य को पूरा कर रही है। सभी वर्गों के हितों को साथ लेकर बसपा प्रदेश में सुशासन और विकास का अपना विजन रखेगी और प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर प्रदेश का विकास कराएगी। यह बातें बसपा के जॉन कोआर्डिनेटर सूरज सिंह ने अमांपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जमीनी स्तर पर कार्य करें। बसपा के सुशासन को जनता याद कर रही है और सभी वर्ग बसपा के साथ खड़ा हुआ है। अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि सभी वर्गों की आस्था बसपा के साथ है। मुस्लिमों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करने वाली समाजवादी पार्टी ने अभी तक उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए। इसलिए अब फिर से पूरे प्रदेश का मुस्लिम समुदाय बसपा के साथ मजबूती से खड़ा है। बसपा नेता डा. राजीव शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों का हित बसपा में ही सुरक्षित है। ब्राह्मण एकजुट होकर बसपा के साथ है। मंडल कोआर्डिनेटर कमल कुमार बौद्ध, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जय सिंह जाटव ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव डी पी सिंह राना ने किया। सम्मेलन के दौरान अनुज दीक्षित, डा. प्रेमपाल सिंह, सत्येंद्र कश्यप, शैतान सिंह भारती, शकील अहमद, सौरव कुमार, जयप्रकाश, शमसुद्दीन, मुंशीलाल गौतम, अवनीश सोलंकी, धीरेंद्र सिंह, श्याम सिंह सुमन, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।