{"_id":"665767cf8624925dda04915d","slug":"the-stadium-will-be-made-operational-by-spending-rs-116-crore-etah-news-c-163-1-sagr1018-117515-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 1.16 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेडियम को किया जाएगा चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 1.16 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेडियम को किया जाएगा चालू
Wed, 29 May 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बा अलीगंज के पास ही अलीगढ़ मंडल का सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया गया है, लेकिन आज तक यह संचालित नहीं हे सका है। कहीं गड्ढे हैं तो इसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। काम करने के लिए लोक निर्माण विभाग और विद्युत निगम के प्रस्ताव लेकर शासन को भेजे गए हैं। जिसके मुताबिक 1.16 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेडियम को चालू किया जाएगा।
अलीगंज में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से मंडल स्तर पर सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया गया है। इसका निर्माण उप्र राज्य निर्माण निगम की ओर से किया गया था, लेकिन संस्था की ओर से स्टेडियम के बीच बना मैदान भी समतल नहीं किया गया। इसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। वहीं स्टेडियम के ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसकी वजह से स्टेडियम का संचालन आज तक नहीं हो पाया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा इन गड्ढों को भरवाने के लिए 94 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर दिया गया है। वहीं विद्युत निगम ने स्टेडियम से गुजर रहे बिजली के तारों व खंभों को हटाने के लिए 22 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। अलीगंज स्टेडियम को जल्द से जल्द शुरू कराने को एक करोड़ 16 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
अलीगंज में स्टेडियम बनने से खेल प्रेमी और युवाओं में बहुत खुशी थी। लेकिन आज तक ये चालू नहीं हो सका है। सभी खामियों को दूर कर जल्द से जल्द इसका संचालन कराया जाना चाहिए।अमन शाक्य, अलीगंज
-- -
स्टेडियम चालू करने में लगातार किसी न किसी विभाग से अड़चन लगी रहती है। इससे युवाओं का मनोबल लगातार गिरता जा रहा है। शासन से उम्मीद है की जल्द से जल्द इसकी शुरुआत करा दी जाएगी।
प्रतीक यादव, अलीगंज
-- -
वर्जन कार्यदायी संस्था की ओर से मैदान का समतलीकरण नहीं कराया गया। वहीं लोक निर्माण विभाग ने गड्ढे भरने को 94 लाख तो विद्युत निगम ने स्टेडियम परिसर में होकर गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन हटाने को 22 लाख का एस्टीमेट दिया है। जिसका प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेज दिया गया है।
-पूजा भट्ठ, उप जिला क्रीड़ाधिकारी