फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The signal went off at Bandra-Kanpur Express

ऑफ सिग्नल पर गुजरी बांद्रा-कानपुर एक्सप्रेस

Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
The signal went off at Bandra-Kanpur Express
पट‌ियाली स्टेशन - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन में लगातार लापरवाही बनी हुई है। दो हादसों के बाद भी लापरवाही रेल की संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। शनिवार को कासगंज से कानपुर की ओर जा रही बांद्रा कानपुर एक्सप्रेस संख्या 22444 ऑफ सिग्नल पर पटियाली स्टेशन को पार कर गई। ट्रेन रोकने के लिए लगाए गए फॉग सिग्नल के पटाखों की आवाजों को भी ट्रेन के चालक और सहायक चालक ने अनदेखा कर दिया। जिस समय ट्रेन पास हुई उसी समय पैसेंजर ट्रेन आने को थी। यदि ट्रेन आ गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीआरएम ने चालक, सहायक चालक सहित पांच को लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


गौरतलब है शनिवार की सुबह  6:26 पर बांद्रा कानपुर एक्सप्रेस कासगंज जनपद के पटियाली स्टेशन से ऑफ सिग्नल होने के बावजूद गुजर गई। जानकारी में आया जेनरेटर में तकनीकी कमी आ जाने से जेनरेटर बंद हो गया जिससे सिग्नल भी ऑफ हो गया। ऐसी स्थिति में रेल पटरी पर फॉग सिग्नल लगाते हुए पटाखे बिछा दिए। यह सब ट्रेन को रोकने संकेत देने के लिए किया गया। बताया गया कि पटियाली जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन आने को थी, लेकिन ट्रेन कोहरे के कारण समय पर नहीं पहुंची। यदि ट्रेन उसी समय आ जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन



बांद्रा कानपुर एक्सप्रेस के चालक एवं सहायक चालक ने फॉग सिग्नल की अनदेखी करके ट्रेन को बिना रोके ही ले गए। सहायक स्टेशन मास्टर ने तत्काल ही कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल ने पैसेंजर ट्रेन और बांद्रा कानपुर के चालक और गार्ड को निर्देश प्रसारित किए। दोनों ही ट्रेनें सुरक्षित रूप से तो गुजर गई। इस लापरवाही के मामले को लेकर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने लापरवाही के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन के चालक ने पहले तो ऑफ सिग्नल गाड़ी पास कर दी, दूसरे फॉग सिग्नल को भी अनदेखा कर दिया। उन्होंने बताया इस मामले में ट्रेन के चालक श्रीकांत सौरभ, सहायक चालक सुल्तान आजम, सहायक स्टेशन मास्टर पटियाली सतीश चंद्र, प्वांइट मैन राजकुमार एवं परिचालन निरीक्षक राजकुमार को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा  रही है। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम निखिल पांडे ने निलंबन की कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed