फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The siege of farmers Substation

किसानों ने उपकेंद्र का किया घेराव

Thu, 10 Sep 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 10 Sep 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
 The siege of farmers Substation
बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को जहां व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, वहीं मिरहची में बिजली को लेकर विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट ने गुुरुवार को हो रही अघोषित कटौती को लेकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां नारेबाजी कर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा और आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि छह घंटे बिजली वह भी टुकड़ों में मिल रही है। युवा जिलाध्यक्ष विनीत भारद्वाज, नगर अध्यक्ष सौरभ वार्ष्णेय, अरविंद महाजन, यतेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, गोपाल शर्मा आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर मिरहची में पिछले दो सप्ताह से एक या दो घंटे बिजली मिलने से किसानों की मक्का, बाजरा और धान की फसलें सूखने लगी हैं। इसके अलावा पर्याप्त बिजली न मिलने से सब्जियों की फसल भी प्रभावित हो रही है। गुरुवार दोपहर युवा सपा नेता दिनेश यादव की अगुवाई में गांव जिन्हैरा के सैकड़ों किसानों ने उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। जेई धनराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया मात्र दो घंटे ही बिजली दी जा रही है। गांव में एक माह से खराब ट्रांसफार्मर अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। इस मौके पर मुनेंद्र सिंह, पंकज कुलश्रेष्ठ, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed