{"_id":"b8fe81eeb952833748ee4d65449a1b9a","slug":"the-sharp-tone-of-the-freezing-cold-wave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर से तीखे हुए ठंड के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर से तीखे हुए ठंड के तेवर
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को
विज्ञापन
कोहरे और सर्दी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। पारा लुढ़कने से गलन भरी
सर्दी पड़ी। शीत लहर ने ठंड के तेवर तीखे कर दिए। पूरे दिन चली शीतलहर ने
लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया। पारा 8 डिग्री से लुढ़ककर 5 डिग्री
पर आ गया। ट्रेनों से लेकर बसों से यात्रा करने में लोगों को परेशानी हुई।
कोहरे ने सर्कुलर रोड पर वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लगा दिए। घने कोहरे
के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित दिखी। शाम होते ही सर्दी का प्रकोप फिर
से बड़ा तो लोगों ने अपने घरों की ओर रुख किया। सार्वजनिक स्थानों, रेलवे
स्टेशन, बस स्टेंड पर प्रशासन की ओर से अलाव पर निराश्रितों ने ठंड से राहत
पाई।