{"_id":"6193990a6f6c5046355fbfe0","slug":"the-secret-of-the-gangsters-on-agra-road-the-contracted-buses-gasped-etah-news-agr5147943179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा रोड पर डग्गामारों का राज, अनुबंधित बसें हांफीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा रोड पर डग्गामारों का राज, अनुबंधित बसें हांफीं
विज्ञापन
आगरा रोड पर डग्गामार वाहन में भरकर ले जाए जा रहे यात्री। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड के पास ही एटा-आगरा पर डग्गामार वाहनों का राज है। उनकी दबंगई के आगे परिवहन निगम की अनुबंधित बसों की सांसें फूल रही हैं। उन्हें यात्री ही नहीं मिल पा रहे। 45 बसें लगाई गई हैं, जिनके स्वामी संचालन बंद करने का मन बना रहे हैं।
अनुबंधित बस स्वामी उमेश और अमित गुप्ता ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड पर 20-25 प्राइवेट बसें डग्गामारी कर रही हैं। इनके चालक-क्लीनर यात्रियों को जबरन खींचकर ले जाते हैं। अनुबंधित बसों के स्टाफ और स्वामियों से मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। प्रदीप ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन 416 किमी दूरी तय करने पर 26.07 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाता है। इसमें 38 रुपये की आय निगम को देनी होती है। यात्री कम होने पर आय पूरी नहीं होती और उनके भुगतान में कटौती कर ली जाती है। इसमें बस स्वामियों सहित निगम को भी करीब पांच लाख रुपये प्रतिदिन का नुकसान हो रहा है। इस हाल में बसों का संचालन मुश्किल हो गया है।
दृश्य 1: आगरा रोड मोड़, दोपहर 12 बजे
रोडवेज की अनुबंधित बसों के आगे दो प्राइवेट बसें खड़ी थीं। इनके चालक-परिचालक यात्रियों को पहले जाने और गंतव्य तक जल्दी पहुंचाने की बात कहकर बस में बैठाने का प्रयास कर रहे थे। एक पुरुष को तो एक क्लीनर हाथ पकड़कर ले जाने लगा, जिस पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
दृश्य 2: डॉ. वीरेंद्र पाल क्लिनिक पास, दोपहर 12.30 बजे
डॉ. वीरेंद्र पाल क्लिनिक पास आगरा रोड पर चार छोटे डग्गामार वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े थे। इनमें यात्रियों को बैठाने के लिए खींचतान हो रही थी। कुछ लोग आगे बढ़कर बस में जाना जा रहे थे, लेकिन डग्गामार गाड़ियों के चालक, क्लीनर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने पर आमादा थे।
बस स्वामियों ने सौंपी 23 डग्गामार बसों की सूची
अनुबंधित बस स्वामियों ने 23 डग्गामार बसों की सूची प्रशासन और पुलिस को सौंपी है। बताया कि ये बसें आगरा के अलावा दिल्ली, फर्रुखाबाद मार्ग पर भी चलाई जा रही हैं। इन्हें परिवहन निगम के रंग में पेंट कराकर और बोर्ड लगाकर यात्रियों को भ्रमित किया जा रहा है। पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।