फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The scores of the pre board of class 12th will also be uploaded on the website

कक्षा 12वीं के प्री बोर्ड के प्राप्तांक भी वेबसाइट पर होंगे अपलोड

Mon, 24 May 2021 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
The scores of the pre board of class 12th will also be uploaded on the website
एटा। अब कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी किए हैं। इससे पूर्व हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के प्री बोर्ड के अंक और कक्षा 9वीं के प्राप्तांक को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के वर्ष 2021 के कक्षा 12 एवं उन्हीं छात्रों के कक्षा 11 के छमाही तथा वार्षिक परीक्षाओं के पूर्णांक व प्राप्तांक 28 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराएं। 28 मई की रात 12 बजे तक वेबसाइट खुली रहेगी। उसके बाद बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कक्षा 9 के 67 विद्यालयों ने नहीं कराए अंक अपलोड
डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के कक्षा 9 के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने थे। सोमवार शाम पांच बजे तक 67 विद्यालयों ने अंक अपलोड नहीं कराए। जबकि रात 12 बजे तक सभी विद्यालयों द्वारा अंक अपलोड किए जाने हैं। डीआईओएस ने बताया कि निर्धारित समय में जो विद्यालय अंक अपलोड नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed