फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The scorching heat and power cut made life difficult

भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने जीना किया दुश्वार

Mon, 28 Jun 2021 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
The scorching heat and power cut made life difficult
एटा। भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। रविवार रात कई जगह फॉल्ट होने से बिजली नहीं आई और लोगों की नींद उड़ गई। सोमवार को उमस भरी गर्मी के बीच पारा 38 डिग्री रहा। बिजली ट्रिपिंग की समस्या शाम तक बरकरार रही। तीन दिन से लगातार उमस भरी भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार की रात में बेहद ज्यादा उमस रही। इस बीच शहर के अधिकांश मोहल्लों में अघोषित बिजली कटौती चलती रही। ओवरलोडिंग के चलते कई जगह फॉल्ट हुए।
विज्ञापन

कहीं एक घंटे तो कहीं इससे ज्यादा देर तक बिजली गुल रही। कई बार ट्रिपिंग हुई। जिससे लोगों का रात काटना मुश्किल हो गया। सुबह के समय अधिकांश लोग घरों के बाहर और खुले स्थानों पर बैठे नजर आए। कैलाशगंज में ट्रांसफार्मर फुंक गया। सोमवार को भी सुबह से ही गर्मी और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। शहर के मोहल्ला नई बस्ती, बारहबीघा, भगीपुर, प्रेमनगर, किदवई नगर, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, मेहता पार्क, आनंदपुरी, इलाकों में समस्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed