फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The risk of spreading disease due to the dirt lying in the plot

Etah News: प्लाॅट में पड़ी गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा

Tue, 27 Jun 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
The risk of spreading disease due to the dirt lying in the plot
एटा। मानसून की बारिश शुरू होते ही खाली प्लाॅट में जमा गंदगी से डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियां फैलने का खतरा पैदा गया है। स्थानीय लोग खाली प्लाॅटों में ही कूड़ा डाल देते हैं। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मुश्किल यह कि गंदगी हटाने तथा दवा छिड़काव की कोई योजना भी नगर पालिका की ओर से नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन



शहर के शांतीनगर, भारतीनगर, आंबेडकर नगर, श्यामनगर, जगन्नाथपुरी सहित अन्य भी कई ऐसे इलाके हैं जहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग आसपास के खाली प्लाॅट में घरों का पानी और कूड़ा बहा रहे हैं। उसी में सूखा कूड़ा भी फेंक रहे हैं। इसकी वजह से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


खाली प्लाॅट में कूड़ा डालने को लेकर अक्सर विवाद भी होता है। वहीं लोगों का कहना है कि गर्मी में मच्छरों से कुछ राहत रही, लेकिन बारिश शुरू होने के साथ प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। इसकी वजह खाली प्लाॅटों में पड़ा कूड़ा है। ऐसे में जब तक सफाई कराने तथा नियमित एंटी लार्वा के छिड़काव की व्यवस्था नहीं की जाती। तब तक संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed