{"_id":"6931cb42d8de6d68f50c0809","slug":"the-revenue-team-that-arrived-on-the-complaint-of-encroachment-was-beaten-up-etah-news-c-163-1-eta1002-142916-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शमशान भूमि पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शमशान भूमि पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम को पीटा
Thu, 04 Dec 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव ससोता दोषपुर में फटा हुआ नक्शा दिखाती राजस्व टीम। संवाद
एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र के ससोता दोषपुर गांव में बृहस्पतिवार को शमशान भूमि पर कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंची राजस्व टीम को पीटा। अधिकारियों ने शिकायतकर्ता पर हमला करने व सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाए हैं।
राजस्व निरीक्षक ओम नमो नारायण ने बताया कि लेखपाल प्रकाश, शशिकांत, रूपेंद्र, प्रशांत, दीपक व अंकित ससोता दोषपुर पहुंचे। जहां टीम आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच कर रही थी। जिसमें गांव के मरघट की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनकी टीम मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता भी वहां पहुंच गया और पैमाइश शुरू होने से पहले ही गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर अन्य लोगों को बुलाकर पीटना शुरू कर दिया। लेखपालों के हाथ से सरकारी दस्तावेज छीनकर नक्शा फाड़ दिया। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बाद में राजस्व निरीक्षक ने उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता को घटना की लिखित शिकायत सौंपी। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।