फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The procession took Gopal Ji

गोपालजी की शोभायात्रा निकाली

Fri, 12 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 12 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The procession took Gopal Ji
मां सरस्वती का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत पंचमी पर्व पर मंदिर श्रीगोपालजी महाराज से वार्ष्णेय समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शाम को पाटलावती मंदिर पहुंची। जहां से मेन बाजार होती हुई मंदिर श्रीगोपालजी महाराज पर आरती के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे भक्तों के कंधों पर पालकी में सवार पीतांबर वस्त्र धारण किए भगवान राधाकृष्ण अपनी अनुपम छठा बिखेर रहे थे। इसके बाद काली के अखाड़े बिजली की तरह चमकती तलवारों को चला हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। शोभायात्रा में डीजे पर नाचते भगवान राधाकृष्ण का मयूर, भोले शंकर का तांडव नृत्य, सुदामा का अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो भजन आदि झांकियां का नगरवासियों ने जमकर आनंद लिया। शोभायात्रा में महंत नीरज शास्त्री, राकेश गुप्ता, पवन वार्ष्णेय, रमन गुप्ता, अनुराग वार्ष्णेय, राजमोहन वार्ष्णेेय, हरीबाबू गुप्ता, गौरव गुप्ता सभासद, राधेश्याम वार्ष्णेय, गिर्राज वार्ष्णेय, स्वतंत्र वार्ष्णेय, शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए कोतवाली प्रभारी अरुण चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed