फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The people's representatives are fighting for traders

व्यापारियों की आवाज बुलंद करने वाला हो जनप्रतिनिधि

Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
The people's representatives are fighting for traders
चुनावी चौपाल में मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का मैदान सज चुका है। अन्य लोगों की तरह व्यापारियों की भी विधान सभा चुनाव पर नजर है। इन दिनों वे भी कारोबार के साथ चुनावी चर्चा करते दिखते हैं। अमर उजाला ने फोकस ग्रुप में गल्ला कारोबारियों से मंडी परिसर में बातचीत की। व्यापारियों ने भी सुरक्षा समेत अपने सभी मुद्दे रखे। समाधान करने वाला जनप्रतिनिधि की चाहत सामने रखी। कहा कि विधायक ऐसा हो, जो उनकी आवाज बने। सुरक्षा, व्यापार का माहौल मुहैया कराए।  

चुनाव आते ही प्रशासन लाइसेंसी हथियारों को जमा करा लेता है। इससे व्यापारियों को तमाम समस्याएं झेलनी पड़ती है। गल्ला मंडी काफी दूर है। इससे कारोबारियों के साथ लूट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। चुनाव के दौरान भी कारोबारियों को हथियार जमा करने की छूट होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसपी सिंह गल्ला कारोबारी

गल्ला मंडी परिसर में बैंक की शाखा आज तक स्थापति नहीं हो सकी है। जनप्रतिनिधि भी इस और ध्यान नहीं देते। बैंक के अभाव में कारोबारियों के सामने धन की काफी समस्या रहती है। उन्हें धन निकासी या जमा करने के लिए काफी दूर जाना होता है- अमित मालू गल्ला कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन



गल्ला मंडी परिसर में काफी समस्या हैं। शौचालय बदहाल पड़े हैं। सड़क भी क्षति ग्रस्त है। जलनिकासी, पेयजल आदि की भी दिक्कत है। मंडी कारोबारियों की समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा देने वाला प्रत्याशी चाहिए। इस बार चुनाव में इसे ही प्राथमिकता दी जाएगी।

अजय माहेश्वरी गल्ला कारोबारी


गल्ला कारोवारियों के सामने इस समय काफी समस्याएं हैं। पर, उनकी आवाज शासन तक नहीं पहुंच पाती। जिससे कारोबारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता। जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो कारोबारियों की समस्याओं को सदन में उठाए। चिराग गुप्ता गल्ला कारोबारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed