फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The PCS exam will be conducted under the supervision of 22 sector-static magistrates.

Etah News: 22 सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा

Wed, 01 Oct 2025 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 01 Oct 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
The PCS exam will be conducted under the supervision of 22 sector-static magistrates.
एटा। पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 12 अक्तूबर को शहर के 11 विद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जानी है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। 22 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 4536 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे का समय है। अभ्यर्थियों को अपने केंद्र पर सुबह बजे पहुंचना होगा। 8:45 पर गेट बंद कर दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा और 1:45 बजे गेट बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के लिए 11 सेक्टर, 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 11 केंद्र व्यवस्था, 11 सह केंद्र व्यवस्था और 22 परीक्षा सहायक तैनात रहेंगे। सभी केंद्रों पर कुल 378 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। इनमें आधे बाह्य कक्ष निरीक्षक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं परीक्षा केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, डॉ. जाकिर हुसैन इस्लामिया इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed