{"_id":"6107e8d18ebc3e846d3d1375","slug":"the-pagoda-resonated-with-the-chants-of-har-har-mahadev-etah-news-agr502181134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
कैलाश मंदिर में सुबह के समय शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु । संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। सावन के दूसरे सोमवार को तड़के से ही शिवालयों में श्रद्धालु पहुंच गए। जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष लगातार गूंजते रहे। शहर के कैलाश मंदिर में सर्वाधिक भीड़ रही। भीड़ के बीच कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो सका।
कोविड संक्रमण के खतरे के मद्देनजर शासन से गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके मुताबिक कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है। वहीं मंदिरों में अधिक भीड़ लगाने से भी मना किया गया है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था के आगे सोमवार को नियम-निर्देश दरकिनार हो गए। कैलाश मंदिर में सुबह के समय पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच न तो सामाजिक दूरी थी और न ही सभी लोग मास्क ही लगाए थे।
सभी लोग श्रद्धा और भक्ति भाव से महादेव के जयकारे लगाते हुए सीढ़ियों पर चढ़ते जा रहे थे। मंदिर में पहुंचकर लोगों ने पूजा-अर्चना की। दोपहर के समय पट बंद किए गए। जबकि शाम 5 बजे से शिवजी का शृंगार कर उनके दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। उधर, परसोननाथ महादेव मंदिर पर भी लोगों की खासी भीड़ रही। मंदिर के बाहर परिसर में कुछ दुकानें भी लगा ली गईं, जिससे मेले जैसा नजारा लग रहा था। अलीगंज, जलेसर, मारहरा, सकीट, निधौली कलां, जैथरा, अवागढ़ आदि क्षेत्रों के शिवालयों व अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे।