{"_id":"57472a754f1c1b2c3e691116","slug":"the-opening-of-the-fishermen-shivpal-distributary","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने किया मचुआ रजबहा का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने किया मचुआ रजबहा का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 26 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल ने किया मचुआ रजबहा का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को मचुआ रजबाह का उद्घाटन किया। उन्हाेंने कहा कि रजबहा को लेकर सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने कई निगेटिव रिपोर्ट भेजी और रजबहा को उल्टा बताया, लेकिन जब क्षेत्रीय विधायक और किसानों की मांग पहुंची तो रजबहा को तैयार कराया गया। यही कारण रहा कि गुरुवार से हजारों किसानोें के लिए रजबहा में पानी छोड़ने का काम शुरू हो गया। यादव ने किसानों को 14 और शहरों में 20 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुुरुवार सुबह 9:30 बजे हैलीकाप्टर से मचुआ रजबहा पहुंचे। जलपान के बाद उन्हाेंने रजबहा का उद्घाटन किया। इसके बाद सभा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्षों से बंद पड़े रजबहा में पानी आने के बाद क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से हैंडपंप और नलकूपों से पानी आने से हजारों किसानों और ग्रामीणों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए सभी वादे प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के पूरे किए हैं। उन्हाेंने प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन, लैपटॉप समेत अनेक योजनाएं गिनाते हुए ग्रामीणों से आगामी चुनाव के बाद प्रदेश में दोबारा समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का वादा लिया। मंत्री ने कहा कि भले ही मचुआ रजबहा अलीगढ़ खंड में आता तो विभाग के एक एसडीओ का कार्यालय एटा में खुलेगा। ताकि किसानों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता पर हो। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कई प्रदेशों में दिन में घर से बाहर निकलने से लोग डरते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी। सभा संबोधित करने के बाद मंत्री हैलीकाप्टर से 12 बजे एटा रवाना हो गए। एटा पहुंच कर कैबिनेट मंत्री लोकनिर्माण विभाग की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सदर विधायक आशीष यादव, जिपं सदस्य शाशांक यादव, पूर्व चेयरमेन परवेज जुबेरी, ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव, विक्रांत यादव, जिपं सदस्य बबलू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री को मारहारा विधायक अमित गौरव यादव ने सोने का मुकुट और माला पहना कर अभिनंदन किया।
लेखपाल के निलंबन को कहा
मचुआ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को नयाबांस गांव निवासी पूर्व प्रधान रनवीर सिंह यादव ने लेखपाल खुशीराम के खिलाफ रजस्व संहिता के मामले में रिपोर्ट लगाने के एवज में सुविधा शुल्क के रुप में आधी भूमि मांगने की शिकायत की तो कैबिनेट मंत्री प्रकरण की जांच कराने की कहते हुए तत्काल प्रभाव से लेखपाल को मंच से निलंबित करने का एलान कर दिया।