{"_id":"3f49b376158b270bf28277e8137a2539","slug":"the-one-hour-blockade-roadways-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेजकर्मियों का एक घंटे चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेजकर्मियों का एक घंटे चक्का जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेजकर्मियों ने शनिवार को डिपो पर एक घंटे बसों का चक्का जाम कर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गुस्सा दिखाया। एआरएम पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। अलीगढ़ मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक आरिफ सकलेन और एसडीएम संजय सिंह ने समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया।
शनिवार को कर्मियों के प्रस्तावित स्थानांतरण के प्रकरणों की जांच के लिए अलीगढ़ मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक आरिफ सकलेन और एसडीएम डिपो पर पहुंचे। तभी कर्मियों ने आक्रोश जताया।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि एआरएम कर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कर्मियों ने वेतन रोके और काटे जाने संबंधी अन्य शिकायत की। इसके बाद एआरएम कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। समस्याओं के निस्तारण के आश्वासन के बाद कर्मियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
तनाव के बुलानी पड़ी पुलिस
रोडवेजकर्मियों के बीच भी तनाव में गुटबाजी हो गई। एक गुट एआरएम के समर्थन तो दूसरा विरोध कर रहा था। तल्खी को देखते हुए एसडीएम ने पुलिस को मौके पर बुला लिया।
यात्रियों को हुई दिक्कतें
प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक बसों का संचालन प्रभावित हो गया। जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को दिक्कत हुई। जब बसों का संचालन शुरू हुआ, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
मामले की विभागीय जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट प्रबंधक निदेशक को सौंपी जाएगी। जो भी आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- आरिफ सकलेन, क्षेत्रीय प्रबंधक
सभी शिकायतों की जांच गंभीरता से की जाएगी। जनहित के मामलों से जुड़ी समस्याओं की जांच हर पहलू पर की जाएगी। रिपोर्ट जांच के बाद शीघ्र ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
- संजय सिंह, एसडीएम