फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The noise of election campaign has stopped, polling parties will leave today

Etah News: थम गया चुनाव प्रचार का शोर, आज रवाना होंगी पाेलिंग पार्टियां

Sun, 05 May 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The noise of election campaign has stopped, polling parties will leave today
एटा। एटा संसदीय क्षेत्र में करीब डेढ़ महीने से चल रहा चुनावी शोर रविवार शाम थम गया। अंतिम दिन जहां भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने नुक्कड़ सभाएं कीं। तो बसपा प्रत्याशी ने शहर में रोड शो निकाला। रात में भी गुपचुप तरीक से प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी मतदाताओं के साथ बैठकें करते रहे। उधर, जिला प्रशासन सोमवार को होने वाली पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए तैयारियाें में जुटा रहा।चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। एटा और आगरा लोकसभा सीट तीसरे चरण में है। जहां 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। 22 अप्रैल को तय हो गया कि कितने प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। एटा लोकसभा सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि इनमें भाजपा, सपा और बसपा के ही प्रत्याशी प्रमुख हैं। सीधी टक्कर भाजपा और सपा के बीच मानी जा रही है।
विज्ञापन


7 मई को एटा के साथ ही आगरा लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान होना है। एटा लोकसभा क्षेत्र के तहत एटा सदर और मारहरा विधानसभा आती हैं। जबकि आगरा लोकसभा सीट में जलेसर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रविवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो गया।
विज्ञापन


उधर, मतदान कराने के लिए प्रशासन की अपनी तैयारियां हैं। जिसको अंतिम रूप देने में अधिकारी रविवार को जुटे रहे। मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जानी है। यहां दिन दिन भर बैरीकेडिंग, चिह्नांकन, तख्तियां आदि लगाने का काम चलता रहा। सभी मतदान कार्मिकों को सोमवार सुबह 8 बजे बुलाया गया है। इसके बाद यहां पोलिंग पार्टी और सुरक्षा कर्मियों की टीमें बनाकर उन्हें वाहनों से रवाना किया जाएगा। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इतने बूथों के लिए भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां
विधानसभा क्षेत्र - मतदान केंद्र - मतदेय स्थल - पोलिंग पार्टी
एटा सदर - 321 - 395 - 395
मारहरा - 253 - 402 - 402
जलेसर - 282 - 365 - 365


पांच हजार से अधिक कार्मिक चुनाव कराने के लिए तैयार
एटा। लोकसभा चुनाव का मतदान 7 मार्च को है। मतदान कराने के लिए 5 हजार से अधिक कार्मिक लगाए गए हैं। इनमें से कुछ कार्मिकों का रविवार को भी प्रशिक्षण हुआ और बाद में पोस्टल बैलेट से उनको वोट डालने का मौका दिया गया।एटा और आगरा लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को मतदान होना है। एक-एक बूथ पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कार्मिक लगाए गए हैं। इनको ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का संचालन करने का प्रशिक्षण पूर्व में ही दिया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्र मारहरा, एटा सदर और जलेसर में मतदान कराने के लिए 5 हजार से अधिक कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई है। ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा सके।
कार्मिक प्रभारी सीडीओ डाॅ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि एटा और आगरा लोकसभा क्षेत्रों में 7 मई को मतदान होगा। हर कार्मिक को दायित्व सौंपे गए हैं। पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ मतदान कराने पर जोर है। ताकि प्रक्रिया पर किसी भी तरह के सवाल नहीं उठ सकें।


माइक्रो ऑब्जर्वर को टेंडर वोट, चैलेंज वोट की दी जानकारी
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें टेंडर वोट, चैलेंज वोट, ईवीएम के संचालन, कनेक्शन आदि की जानकारी दी गई।सामान्य प्रेक्षक आगरा लोकसभा वरुण रंजन ने मतदान प्रक्रिया आदि की जानकारी दी। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव को संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर निष्पक्ष होकर कार्य करें। वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक महोदय को रिपोर्ट करेंगे।

मतदान शुरू होने से पूर्व सुबह 5ः30 बजे एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल शुरू कराया जाए। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए। मतदाताओं के विश्वास, भरोसे को जीतने के लिए माइक्रो आब्जर्वर को चिह्नित पोलिंग स्टेशन पर लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि तृतीय चरण के तहत 7 मई को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 625 पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। मतदान केंद्र पर हर हाल में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो जाना चाहिए। शाम 6 बजे तक जो भी व्यक्ति कतार में लग जाएगा, उसका वोट टोकन वितरण के माध्यम से अवश्य डलवाया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने भी माइक्रो आब्जर्वर को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed