{"_id":"66a18dff4734bfaceb0f8114","slug":"the-mutilated-body-of-a-person-who-had-gone-to-graze-cattle-was-found-etah-news-c-163-1-eta1001-120251-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पशु चराने गए व्यक्ति का अंग भंग मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पशु चराने गए व्यक्ति का अंग भंग मिला शव
Thu, 25 Jul 2024 04:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
एटा। मलावन क्षेत्र के नवादा गांव निवासी व्यक्ति का अंग भंग अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति मंगलवार को सुअर चराने गया था, देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश की। इस दौरान गांव से दूर सूखी नहर में उसका हाथ कटा शव पड़ा था। इसके अलावा शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था।
गांव नवादा निवासी अभिषेक ने बताया कि उसके पिता रामलाल वाल्मीकि (50) सुअर पालन करते थे। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वह सुअर चराने पास के गांव दासपुर गए थे। दोपहर में लगभग 3 बजे मां रूबी देवी खाना देकर आई थीं। देर शाम जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की। देर रात ढूंढता हुआ दासपुर नहर पुल के पास पहुंचा तो देखा सूखी नहर में पिता का शव अधजली अवस्था में पड़ा था। अभिषेक का आरोप है कि पिता की हत्या की गई है। इसके बाद आग लगाकर शव को जलाने का प्रयास किया गया है।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के शव को जलाकर खत्म करने का प्रयास किया गया है। पास में ही सुअर के बच्चे का शव भी बरामद किया गया है। शव को देखकर ऐसा लगता है जैसे जानवरों ने नोच कर खाने का प्रयास किया हो। मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।