{"_id":"6ad50d72fd2dc218990f89d2","slug":"the-municipal-authority-issued-notices-to-vacate-the-houses-after-cracks-appeared-in-them-etah-news-c-163-1-eta1003-158640-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मकानों में दरारें आने पर पालिका ने खाली करने के दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मकानों में दरारें आने पर पालिका ने खाली करने के दिए नोटिस
Sun, 18 Oct 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
जलेसर के मोहल्ला हथोड़ा स्थित घर की दीवार में आई दरारें। संवाद
जलेसर। नगर के मोहल्ला हथोड़ा में एक दर्जन से अधिक मकानों में दरारें आने पर खलबली मच गई है। मकानों में दरारें पड़ने पर हादसे की आशंका के चलते पालिका ने भवन स्वामियों को खाली करने को नोटिस दिए हैं। मकान खाली करने का नोटिस मिलने के बाद लोग असमंजस में हैं।
बाईपास पर किला के नीचे मोहल्ला हथोड़ा बसा है, इसमें कई दशक पुराने मकानों में जलभराव के कारण दरारें पड़ गई हैं। किला के नीचे खाई किनारे कई दशक पहले बसी इस बस्ती में हर समय जलभराव की समस्या रहती है। लोगों के शिकायत करने पर पालिका प्रशासन ने जेई के नेतृत्व में टीम भेजकर जांच कराई। जेई ने मोहल्ला हथोड़ा में किसी टैंक के रिसने की आशंका जताई है, एक खाली प्लॉट की खुदाई कराने पर कई फीट नीचे तक चिकनी मिट्टी और पानी मिलने पर पालिका प्रशासन भी असमंजस में है।
मोहल्ले के आशू ठाकुर ने बताया किले के पीछे बीस वर्ष पहले उनके मकान का निर्माण हुआ था, जिसमें दरारें आ गई हैं। डॉ. दिनेश कुमार, रामवीर सिंह, महावीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, दीनू सिंह के मकानों में भी दरारें आ गई हैं। लोगों ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी न होने से उनके मकान में दरारें आई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
लोगों की शिकायत पर जेई के नेतृत्व में टीम भेजकर जांच कराई गई। किले के नीचे कई दशक पुरानी खाई होने पर नमी की आशंका है। एक खाली प्लॉट की खुदाई कराई गई जिसमें कई फीट गहराई तक चिकनी मिट्टी निकली है। हादसे की आशंका के चलते जिन मकानों में दरारें आई हैं उनको खाली करने के लिए नोटिस दिए गए हैं। मकानों में दरारें आने को लेकर शीर्ष अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराई जा रही है। - प्रद्युम्न कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, जलेसर